जिंदगी के बुरे दौर से गुजर चुके हैं दिग्गज एक्टर रणधीर कपूर, बोले- बेटियों की फीस भरने तक के पैसे नहीं होते थे

9/29/2021 1:06:11 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस करीना कपूर और करिश्मा कपूर के पिता रणधीर कपूर हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर्स में से एक हैं। हालांकि उनसे पहले उनके पिता राज कपूर भी फिल्म जगत का बेहद जाना-माना चेहरे रहे हैं और उन्होंने न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्मे दी हैं, बल्कि कई पीढ़ियां आज उनसे प्रेरित हैं। आज कपूर खानदान को कौन नहीं जानता। इसी बीच हाल ही में रणधीर कपूर ने अपने फिल्मों के संघर्ष को लेकर कई राज खोले।


हाल ही में एक्ट्रेस करिश्मा-करीना के पिता रणधीर कपूर ‘द कपिल शर्मा शो’ में शामिल हुए थे। यहां बताया कि उनके दौर में पैसा कमाना बिलकुल भी आसान नहीं था। उन्होंने कहा- उनकी जिंदगी में एक समय ऐसा था जब अपने बच्चों की फीस भरने तक के लिए उनके पास पैसे नहीं होते थे और साथ ही उनकी जिंदगी का वो समय बहुत ही मुश्किल था।

 

एक बार रणधीर कपूर ने खुलासा किया था कि आज के कलाकारों के लिए पैसा कमाना आसान है। हमारे जमाने में ऐसा बिलकुल नहीं था। मेरे पास अपनी बेटियों के ट्यूशन देने तक के पैसे नहीं थे। हम पैसा कमाने के लिए बहुत मेहनत करते थे, मेरे लिए वो दौर इतना मुश्किल था कि अपनी कमाई से मैं पत्नी बबीता के खर्चे भी नहीं उठा पाता था’।

 

उन्होंने बताया के उनके पिता राज कपूर ने अपने फिल्मी करियर में कई एक्ट्रेसेस को ब्रेक दिया था। नर्गिस और राज कपूर की जोड़ी को बड़े पर्दे पर खूब पसंद किया जाता था। उनके अलावा राज कपूर ने डिंपल कपाड़िया, जेबा बख्तियार, जैसी कई एक्ट्रेसेस को ब्रेक दिया। 

 

Content Writer

suman prajapati