ट्रोल होने के बाद पार्टी पर रणधीर कपूर की सफाई-'कोई सेलिब्रेशन नहीं हुआ, ये शोकसभा थी

2/17/2021 9:36:35 AM

मुंबई:बाॅलीवुड एक्टर रणधीर कपूर ने 15 फरवरी को अपना 74वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। रणधीर कपूर के बर्थडे के मौके पर 14 फरवरी की रात को 
उनके घर कई लोग पहुंचे। इसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, करीना कपूर, सैफ अली खान, बबीता कपूर, करिश्मा कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, संजय कपूर और महीप कपूर उनके घर नजर आईं।

खबरें थी कि नीतू कपूर से लेकर करीना कपूर सहित कई लोग रणधीर कपूर के बर्थडे को मनाने के लिए  चेम्बूर स्थित कपूर मेंशन पहुंचे थे। इस दौरान की कई तस्वीरें भी सामने आईं थीं।

इन तस्वीरों में सभी चेम्बूर स्थित कपूर मेंशन से डिनर करने के बाद निकलते दिखे थे। जैसी ही ये तस्वीरें सामने आईं तो यूजर्स ने सभी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। सेलिब्रेशन के लिए पूरा कपूर परिवार निशाने पर आ गया और आलोचना का शिकार होने लगा।

दरअसल, 9 फरवरी को राज कपूर के छोटे बेटे और रणधीर कपूर के भाई राजीव कपूर का निधन हुआ था। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स का कहने लगे कि दिग्गज एक्टर राजीव कपूर की मौत के पांच दिन भी पूरे नहीं हुए और ये लोग बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा- 'इनके यहा ही तो मौत हुई थी और बर्थडे सेलिब्रेशन भी हो रहा है, कितनी जल्दी खत्म होते हैं इनके इमोशन। एक अन्य यूजर ने लिखा कम से कम 12 दिन तक तो रूकते'। वहीं एक यूजर ने लिखा-बहुत खूब, क्या वैल्यू हैं, पार्टी हो रही है।

वहीं अब ट्रोल होने के बाद रणधीर कपूर ने इस पर सफाई दी है। रणधीर कपूर ने कहा-घर में कोई पार्टी नहीं हुई है। बस एक छोटी सी मीटिंग हुई है और एक शोकसभा हुई। यहां कोई सेलिब्रेशन नहीं हुआ, हम मेरे छोटे भाई को मिस कर रहे हैं उसके निधन से पूरा परिवार दुखी है।

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma