ऋषि कपूर के बाद अब छोटे भाई राजीव के निधन से टूटे रणधीर कपूर, हाॅस्पिटल में रो-रोकर हुआ बुरा हाल

2/9/2021 3:13:45 PM

मुंबई: कपूर फैमिली से हाल ही में बुरी खबर सामने आई है। शौमैन राज कपूर के बेटे सबसे छोटे बेटे और रणधीर और ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर  ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनका निधन मंगलवार 9 फरवरी को हार्ट अटैक से हुआ।

राजीव कपूर ने 58 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। हाल ही में राजीव कपूर के पार्थिव शरीर की तस्वीरें सामने आईं हैं।

इसके साथ ही रणधीर कपूर की भी हाॅस्पिटल से तस्वीरें वायरल  हुईं हैं। सामने आईं तस्वीरों में रणधीर के चेहरे पर भाई के जाने का गम साफ दिख रहा है। 

ऋषि कपूर के बाद अब छोटे भाई राजीव के निधन से टूटे रणधीर

साल 2020 में ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कहा था। वहीं साल 2021 की शुरुआत में छोटे भाई राजीव के यूं चले जाने से रणधीर बुरी तरह टूट गए हैं। हाॅस्पिटल में उनका रो रोकर बुरा हाल हो गया है। 

रणधीर ने दी थी भाई के निधन की जानकारी

इस दुखद खबर की पुष्टि खुद रणधीर कपूर ने की। उन्होंने कहा-मैंने अपना सबसे छोटा भाई राजीव खो दिया है। वह अब इस दुनिया में नहीं हैं।

डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की मगर बचा नहीं सके। मैं अभी हॉस्पिटल में ही हूं और उनकी डेड बॉडी मिलने का इंतजार कर रहा हूं। 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma