लिन लैशराम संग मणिपुर पहुंचे रणदीप हुड्डा, शादी से पहले मंदिर में की पूजा-अर्चना

11/28/2023 5:14:35 PM

मुंबई: एक्टर रणदीप हुड्डा जल्द ही दुल्हा बनने जा रहे हैं।  रणदीप हुड्डा 29 नवंबर को अपनी लेडी लव लिन लैशराम संग सात फेरे लेंगे। रणदीप और लिन की शादी जहां इम्फाल, मणिपुर में हो रही है। ऐसे में दोनों  इम्फाल पहुंच चुके हैं।

शादी से एक दिन पहले  इम्फाल पहुंचकर दोनों ने स्थानीय देवता के दर्शन कर पूचा-अर्चना की। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। सामने आई तस्वीरों में रणदीप सफेद रंग के कुर्ता पाजामा में नजर आ रहे हैं, वहीं लिन ने गुलाबी रंग की ड्रेस पहन रखी है। तस्वीरों में दोनों प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि काफी वक्त से लिन और रणदीप के विवाह की खबरें सोशल मीडिया पर चल रही थीं। बीते शनिवार रणदीप हुड्डा ने खुद अपनी शादी की पुष्टि की।

उन्होंने इंस्टा पर शादी का कार्ड शेयर किया। पोस्ट में रणदीप ने अपनी शादी की तारीख, वेन्यू और रिसेप्शन आदि की जानकारी दी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda)

 

साझा किए गए पोस्टर में लिखा, 'जिस तरह 'महाभारत' में अर्जुन ने मणिपुर की योद्धा राजकुमारी चित्रांगदा से विवाह किया था, हम भी अपने परिवारीजनों और मित्रों के आशीर्वाद से विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। आप सभी के साथ यह खुशखबरी साझा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हम 29 नवंबर 2023 को शादी करने जा रहे हैं।' उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हमारे पास एक खुशखबरी है।'

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma