एमएस धोनी ने लिया क्रिकेट से सन्यास, स्टार्स बोले- दिल से नहीं होंगे रिटायर

8/16/2020 9:29:03 AM

मुंबई: इंडियन क्रिकेट टीम में कूल कैप्टन के नाम से फेमस महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त को क्रिकेट से सन्यास ले लिया है। इस बात की जानकारी धोनी ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर की। धोनी के सन्यास लेने के बाद क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी इस बात की घोषणा कर दी कि वो भी अंतरर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया है। धोनी और रैना के क्रिकेट से सन्यास लिए जाने की खबर आते ही पूरा देश इन महान क्रिकेटर्स  को अपना ट्रिब्यूट दे रहा है। वहीं अब बॉलीवुड की तरफ से भी प्रतिक्रिया आ रही है।

रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा ने धोनी के रिटायरमेंट के बाद ट्वीट कर अपने प्रतिक्रिया दी। रणदीप ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए धोनी की एक तस्वीर शेयर कर लिखा 'नहीं.... तुम सबसे अच्छे के लिए पहचाने जाते हो.. मनोरंजन करने के लिए शुक्रिया!' 

 

रणदीप ने सुरेश रैना के लिए भी पोस्ट शेयर की।रणदीप ने सुरेश रैना के लिए लिखा- 'बहुत याराना लगता है। अब बहुत हुआ... शानदार गेम और एग्रेसिव मनोरंजन के लिए शुक्रिया सुरेश रैना भाई।'

रितेश देशमुख ने भी धोनी की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'हमारे दिल से आपका रिटायरमेंट कभी नहीं होगा।' 

एक्ट्रेस मानवी गगरू को धोनी का वो हेलीकॉप्टर शॉट याद आ रहा है. वे इस महान क्रिकेटर के लिए लिखती हैं- हेलीकॉप्टर शॉट के लिए शुक्रिया, वो बेहतरीन विकेटकीपिंग, लाजवाब कप्तानी।इन सभी चीजों ने मेरा भी क्रिकेट में इंटरस्ट पैदा कर दिया था।

'बिग बॉस' सीजन 13 के विनर और एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला ने भी धोनी के लिए ट्वीट किया। सिद्धार्थ ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'यहां बहुत से खिलाड़ी और कप्तान रहेंगे लेकिन धोनी जैसा कोई नहीं आएगा। वो आदमी जिसने हमेशा सामने से लीड किया है। बहुत से खिलाड़ी रिकॉर्ड्स के लिए खेलते हैं पर आपने जीतने के लिए खेला और रिकॉर्ड बनाए। भारत आपको बहुत मिस करेगा। धन्यवाद एमएस धोनी और रैना आपके कॉन्ट्रीब्यूशन के लिए।'

रणवीर सिंह ने धोनी की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- 'लव यू माही भाई...हमें गर्व के पल देने के लिए धन्यवाद'।

 

 

 

 

 

 

Smita Sharma