मुंबई के बाद अब दिल्ली में रणदीप-लिन लैशराम का ग्रैंड रिसेप्शन, मणिपुर ड्रेस...रेड लिपस्टिक..कजरारे नैन..नई नवेली दुल्हन का दिखा खूबसूरत लुक

12/16/2023 2:29:50 PM

मुंबई: रणदीप हुड्डा ने 29 नवंबर को अपनी लेडीलव लिन लैशराम संग शादी रचाई थी। कपल ने मणिपुर के इम्फाल में एक पारंपरिक रीति रिवाज से शादी रचाई। इसके बाद रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने 11 दिसंबर को मुंबई में रिस्पेशन दिया था जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री की तमाम सेलिब्रिटीज शामिल हुई थीं।

वहीं अब 15 दिसंबर को दिल्ली में एक रिसेप्शन दिया है। इस रिसेप्शन पार्टी में केटर सुरेश रैना, बॉक्सर विजेंदर सिंह और क्रेंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी सहित तमाम स्टार्स ने शिरकत की।

इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। रिसेप्शन पार्टी में रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम का स्टनिंग लुक दिखने को मिल रहा है। लुक की बात करें तो रणदीप हुड्डा ब्लू कुर्ता और व्हाइट चूड़ीदार में हैंडसम लग रहे हैं।

वहीं नई नवेली दुल्हन का खूबसूरत लुक देखने को मिल रहा है। लुक की बात करें तो लिन लैशराम पर्पल मणिपुर ड्रेस में बला की खूबसूरत लग रही हैं। मिनिमल मेकअप,रेड लिपस्टिक,कजरारे नैन लिन लैशराम के लुक को चार चांद लगा रहे हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।  


बता दें कि 47 साल के रणदीप और 37 साल के लिन कुछ समय से रिलेशनशिप में थे। लिन एक मॉडल, एक्ट्रेस और बिजनेसवुमन हैं, जिन्होंने 'मैरी कॉम', 'रंगून' और हाल ही में 'जाने जान' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है।

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma