पत्नी लिन लैशराम संग राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे रणदीप हुड्डा, प्रभु श्रीराम की भक्ति में डूबा दिखा कपल

1/22/2024 2:30:50 PM

मुंबई: पूरे देश में आज दीवाली जैसा माहौल है। हों भी क्यों ना आखिरकार 500 साल के लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में रामलला विराजमान जो हो गए हैं। इस समय हर कोई राममय हो चुका है। राम की जन्मभूमि अयोध्या नगरी को हजारों क्विंटल फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया है। चारों ओर उत्सव जैसा माहौल है।

बी-टाउन के कई स्टार्स इस एतिहासिक पल का हिस्सा बने। बाॅलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा भी पत्नी लिन लैशराम संग अयोध्या पहुंचे। श्री राम की नगरी से कपल की कई तस्वीरें सामने आई हैं।

तस्वीरों में दोनों का ट्रेडिशनल लुक देखने को मिल रहा है। लुक की बात करें तो रणदीप प्रिंटिड रंग बिरंगा शाॅल ओढ़े हैंडसम लग रहे हैं।

वहीं लिन की बात करें तो वह रेड साड़ी में प्यारी लग रही हैं। माथे पर बिंदी, मांग में सिंदूर सजाए लिन लैशराम बला की खूबसूरत लग रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर बॉलीवुड की तमाम सेलिब्रिटीज का जमावड़ा लगा। इस खास पल को कंगना रनौत ने खुशी से मनाया। राम के सालों बाद अयोध्या लौटने पर कंगना ने जय श्री राम के नारे लगाए। कंगना हर्षोउल्लास दिखाते हुए मंदिर परिसर में झूम रही हैं।  

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma