Official Announcement: 29 नवंबर को 10 साल छोटी गर्लफ्रेंड संग सात फेरे लेगें रणदीप हुड्डा, शेयर किया वेडिंग कार्ड

11/25/2023 4:31:42 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा बीते कई दिनों से अपनी शादी को लेकर खबरों में छाए हुए थे। हाल ही में खबर आई थी कि 4 साल की डेटिंग के बाद रणदीप हुड्डा
10 साल छोटी गर्लफ्रेंड  लिन लैशराम संग 29 नवंबर को मणिपुर में शादी करने वाले हैं। वहीं अब कपल ने इस बात पर पक्की मोहर लगा दी है। जी हां, आपने ठीक सुना। रणदीप हुड्डा ने आज यानि 24 नवंबर को सोशल मीडिया पर ऐलान कर दिया है कि किस दिन गर्लफ्रेंड लिन लैशराम के साथ शादी करेंगे।

एक्टर ने इंस्टाग्राम पर मजेदार अंदाज में लिन लैशराम के साथ अपनी शादी की तारीख अनाउंस की है। रणदीप हुड्डा ने  सोशल मीडिया पर अपनी शादी का कार्ड शेयर किया है जिसमें शादी की तारीख से लेकर वेडिंग वेन्यू और रिसेप्शन तक की जानकारी दी है।

उन्होंने कैप्शन में लिखा-'हमारे पास एक्साइटिंग न्यूज है। जिस तरह 'महाभारत' में अर्जुन ने मणिपुर की वॉरियर प्रिंसेस चित्रांगदा से शादी की थी। हम भी परिवार के आशीर्वाद से शादी करने जा रहे हैं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda)

उन्होंने आगे लिखा-'हमारी शादी मणिपुर के इम्फाल में 29 नवंबर को होगी। इसके बाद मुंबई में रिसेप्शन होगा। इस नए सफर पर बढ़ते हुए हमें आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।'

खबरों के मुताबिक शादी की रस्में 29 नवंबर को दोपहर से शुरू होंगी और रात तक चलेंगी। शादी में रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम मणिपुर के पारंपरिक कपड़े पहनेंगे। बताया जा रहा है कि इस शादी में मणिपुरी लोक गीत और वहां का ट्रेडिशनल खाना भी मेन्यू में शामिल होगा। इसके बाद मुंबई में एक ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन होगा, जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां शिरकत करेंगी। 


 


 

 


 

Content Writer

Smita Sharma