पहली पब्लिक अपीयरेंस: नई नवेली दुल्हन लिन लैशराम संग मुंबई पहुंचे रणदीप हुड्डा,एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ थामे दिए पोज

12/1/2023 11:32:13 AM

मुंबई: रणदीप हुड्डा ने 29 नवंबर को लिन लैशराम संग शादी रचाई। कपल  इंफाल में पारंपरिक मैतेई रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधा। मैतेई रीति-रिवाज में दुल्हन बैठे हुए दूल्हे के चारों ओर सात बार फेरे लेती है। बाद में दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को वरमाला पहनाते हैं। रणदीप हुड्डा ने भी इसी रीति रिवाज से शादी रचाई जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थीं। शादी के बाद 30 तारीख को दोनों मुंबई पहुंचे।

न्यूलीमैरिड कपल को देर शाम मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। जब जोड़े को हवाईअड्डे से बाहर निकलते देखा गया तो उनके चेहरे पर अलग सी चमक दिख रही थी।

लुक की बात करें तो  रणदीप हुड्डा व्हाइट ट्राउजर और शर्ट में नजर आए। वहीं उनकी दुल्हन लिन लैशराम ने मरून कलर का अनारकली सूट पहना था। हल्के मेकअप और खुले बालों में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

​रणदीप हुड्डा जैसे ही अपनी दुल्हन के साथ मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकले तो उन्हें पपाराजी ने घेर लिया। न्यूली वेड कपल ने भी उन्हें निराश नहीं किया। उन्होंने फैंस के साथ भी सेल्फी खिंचवाईं।

अब मुंबई में रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम के ग्रेंड वेडिंग रिसेप्शन की तैयारी है, जिसमें कई फिल्मी हस्तियां शामिल होंगी। हालांकि अभी तारीख और मेहमानों के नाम सामने नहीं आए हैं।

​​रणदीप हुड्डा ने लिन लैशराम के साथ 2022 में दिवाली के मौके पर तस्वीर शेयर की थी, जिसके बाद उनके रिश्ते के चर्चे हर तरफ होने लगे थे। दोनों कुछ समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

 

Content Writer

Smita Sharma