My World: घर की लक्ष्मी बन कपूर खानदान में आलिया भट्ट ने रखे पैर, सास नीतू कपूर ने दिल खोलकर किया बेटे-बहू का घर में स्वागत

4/15/2022 3:35:54 PM

मुंबई: बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों हर तरफ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के ही चर्चे हैं। 14 अप्रैल को कपूर खानदान के सबसे छोटे लाडले रणबीर कपूर ने आलिया को अपनी दुल्हनिया बना लिया।

परिवार के जुड़े हर सदस्य ने दिल और बाहें खोलकर छोटी बहू का स्वागत किया। वहीं सास नीतू कपूर ने तो  घर की लक्ष्मी बन आई बहू आलिया पर खूब प्यार लुटाया। नीतू कपूर ने शादी के कुछ घंटे बाद ही बेटे और बहू की वेडिंग की कई लाजवाब तस्वीरें शेयर कीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

 

 

इन तस्वीरों में शादी के दौरान के कई खूबसूरत पल कैद हैं। नीतू कपूर ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है- 'मेरी दुनिया।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इससे पहले भी नीतू कपूर का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह बता रही थीं कि आलिया बेस्ट हैं और रिद्धिमा कपूर ने कहा था कि वह बहुत ही क्यूट हैं। नीतू कपूर के कई और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर छाए हैं जिनमें वह बहू आलिया के घर आने के बाद मीडिया से बातचीत करती नजर आ रही हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Content Writer

Smita Sharma