जहां रणबीर ने ''संजू'' से बनाई अपनी अलग पहचान, वहीं ''खिलजी'' बन रणवीर ने किया लोगों के दिलों पर राज

7/11/2018 6:00:52 PM

मुंबईः रणवीर सिंह और रणबीर कपूर बॉलीवुड के ऐसे एक्‍टर्स हैं जो किरदार की रूह को पकड़ने और उस पर काम करने के लिए काफी बारीकी से काम करते हैं। इस साल रिलीज हुई फिल्‍म 'पद्मावत' में रणवीर सिंह के अलाउद्दीन खिलजी के किरदार जहां लोगों ने पसंद किया। वहीं रणबीर कपूर की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'संजू' को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

 

 

रणबीर कपूर 


बाॅलीवुड इंडस्ट्री में रणबीर कपूर चाॅकलेटी बाॅय के नाम से प्रसिद्ध हैं। रणबीर कपूर हिन्दी फिल्मों के सफल एक्टर हैं। उनका हिन्‍दी फिल्‍मों का करियर सफल रहा है और वे भारत के चर्चित अभिनेताओं की श्रेणी में शामिल हैं। उन्होंने अब तक 5 फिल्मफेयर अपने नाम किए। उन्‍होंने अब तक कई फिल्‍मों में अच्‍छी भूमिकाएं निभाईं हैं। बाॅलीवुड में सबसे कम उम्र के होने के बावजूद भी वह एक लोकप्रिय ब्रैंड एंबेसडर हैं।

 

 

वह भारत में युवा पीढ़ी का नया चेहरा बन गए हैं। रणबीर ने फिल्मों के अलावा कई विज्ञापन किए हैं। वह एक दिन का 3 करोड़ लेते हैं। वह अपनी चाॅकलेटी लुक की वजह से लड़कियों के बीच काफी फेमस हैं। रणबीर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'सांवरिया' से की थी। इसमें उनके तौलिए डांस को काफी पसंंद किया गया था। इसके साथ फिल्म 'बर्फी', 'राॅकस्टार', 'अजब प्रेम की गजब कहानी', 'ये जवानी है दीवानी' में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया।

 

 

रणबीर की हाल में रिलीज हुई फिल्म 'संजू' की बात करें तो उसने सारी फिल्मों के ही रिकोर्ड तोड़ दिए। फिल्म में रणबीर ने संजय दत्त के किरदार को हूबहू उतारने की कोशिश की है। चाहे वह संजय के चलने का तरीका हो या फिर बोलने का तरीका हर चीज ने लोगों को इंप्रेस किया है जिस वजह से फिल्म का कलेक्शन थमने का नाम नहीं ले रहा। 
 

 

रणवीर सिंह


बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह कुछ ही समय में अपनी अदाकारी के कौशल के दम पर बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में शामिल हो गए। रणवीर युवा पीढ़ी में सबसे ज्यादा पाॅपुलर हैं। फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से बॉलीवुड में डेब्यु करने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक-एक कर फिल्म जगत की तमाम बड़ी हस्तियों के साथ काम कर बॉलीवुड में छा गए।

 

 

इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के डेब्यू पुरस्कार से सम्मानित किए गए। फिल्म में उन्होंने दिल्ली के लड़के  बिट्टू का किरदार निभाया।

 

इसके अलावा रणवीर बाॅलीवुड को गोलियों की रासलीला राम-लीला, गुंडे, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत जैसी हिट फिल्में दे चुके हैं। उनकी अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह फिल्म 'सिम्बा' और 'गली बाॅय' में नजर आएंगे। 

Punjab Kesari