'एनिमल' के इवेंट में रणबीर कपूर ने छुए एसएस राजामौली के पैर, लोग बोले-'इसे हिट फिल्म चाहिए'

11/28/2023 2:44:13 PM

बॉलीवुड तड़का टीम.  एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' को लेकर खूब चर्चा में हैं। बीते सोमवार 27 नवंबर को हैदराबाद में फिल्म का प्री रिलीज इवेंट रखा गया था, जहां पूरा स्टारकास्ट मौके पर पहुंची। इवेंट में महेश बाबू और एसएस राजामौली जैसे दिग्गज सितारों ने भी शिरकत की। इस दौरान रणबीर कपूर, राजामौली के पैर छूते नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि जहां इवेंट के बाद सभी एक-दूसरे से मिल रहे थे। वहीं, रणबीर कपूर डायरेक्टर एसएस राजामौली के पैर छूते नजर आए और फिर उन्हें गले लगाया। इस दौरान राजामौली भी एक्टर को गर्मजोशी से गले मिलते हैं और उनकी पीठ थपथपाते हैं। रणबीर का ये वीडियो देखने के बाद जहां कई यूजर्स उनके इस जेस्चर की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कई लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इतनी बड़ी फिल्म दी है। पैर तो छूने ही होंगे। बॉलीवुड है पैसे के लिए कुछ भी करेगा।' दूसरे ने कहा, 'इसको मूवी चाहिए इसलिए ऐसा किया।' अन्य ने लिखा, 'हिट फिल्म चाहिए'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bollywood Hungama🎥 (@realbollywoodhungama)

बता दें, रणबीर कपूर स्टारर फिल्म एनिमल 1 दिसंबर को पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर के अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना अहम रोल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने किया है और प्रोड्यूसर भूषण कुमार हैं।

 

Content Writer

suman prajapati