संजय दत्त की बायोपिक में छह अलग-अलग लुक में नजर आएंगे रणबीर कपूर

3/22/2017 11:15:14 AM

मुंबई: बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर, संजय दत्त के जीवन पर बन रही फिल्म में छह अलग-अलग लुक में नजर आयेंगे।  बॉलीवुड फिल्मकार राज कुमार हिरानी, संजय दत्त के जीवन पर फिल्म बना रहे हैं। फिल्म में संजय दत्त का किरदार रणबीर कपूर निभायेंगे। 

फिल्म में संजय दत्त का किरदार निभाने वाले रणबीर कपूर छह अलग-अलग तरह के लुक में दिखेंगे। संजय दत्त अपनी जिंदगी के अलग-अलग फेज में कई तरह के लुक में रहे हैं। शुरुआती फिल्मी करियर से लेकर जेल जाने तक उनका लुक कई बार बदला।  संजय दत्त के इन्हीं रूपों को रणबीर कपूर परदे पर निभाएंगे। रणबीर के लुक के लिए निर्देशक राजकुमार हिरानी ने काफी मेहनत भी की है। फिल्म में संजय के किरदार को फिल्माने में किसी तरह की कसर नहीं छोडऩा चाहते हैं। संजय दत्त की शुरुआती फिल्में जैसे-‘रॉकी‘,‘खलनायक’से लेकर उनके जेल जाने तक के रोल में रणबीर नजर आएंगे। यह फिल्म इसी साल के अंत में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।