कोरोना को मात देने के बाद पहली बार पब्लिक प्लेस पर दिखे रणबीर कपूर,ऐसे बताया तबीयत का हाल

3/30/2021 3:07:39 PM

मुंबई: बाॅलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर कुछ दिन पहले कोरोना पॉजीटिव पाए गए थे। इसकी जानकारी उनकी मां नीतू कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी थी। वहीं अब रणबीर की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। इस बात की जानकारी खुद रणबीर के बड़े पापा रणधीर कपूर ने दी थी। इसके अलावा रणबीर की एक तस्वीर भी वायरल हुई थी,जिसमें वह पिता ऋषि कपूर की याद में करवाई प्रेयर मीट में बहन संग हवन करते दिखे थे।

PunjabKesari

वहीं अब कोरोना से फ्री होने के बाद एक्टर को पहली बार पब्लिक प्लेस में स्पाॅट किया गया। उन्हें सोमवार रात मुंबई के जुहू इलाके में देखा गया। वे स्वस्थ होने के बाद अपने घर से बाहर निकले।

PunjabKesari

निर्माता आरती शेट्टी के घर के रास्ते की तरफ जाने के दौरान पैपराजी के कैमरों ने उन्हें कैद किया। सामने आई इन तस्वीरों में रणबीर ब्लैक स्वैंकी कार के अंदर बैठे नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

 

लुक की बात करें तो रणबीर ब्लैक टी-शर्ट में कैसुअल लुक में नजर आए। उनके साथ फिल्म निर्माता अयान मुखर्जी भी कार के अंदर दिखाई दिए। इस दौरान रणबीर पैपराजी की तरफ बढ़ाते हुए अपना मोबाइल दिखाया।

PunjabKesari

हालांकि, किसी को समझ नहीं आया कि वे क्या कहना चाह रहे थे। कैमरों के लिए भी रणबीर ने एक ओके साइन दिया। इस साइन को देख ऐसा अंदाज लगाया जा रहा है कि उन्होंने अपनी तबीयत का हाल भी बताया कि वे ठीक हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)


बता दें कि 9 मार्च को रणबीर की मां नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक संदेश पोस्ट किया था और कहा था-आपकी चिंता और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। रणबीर की कोविड रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। वह दवा पर है और ठीक हो रहा है। वह सभी सावधानियों का पालन करते हुए घर पर सेल्फ क्वारंटीन है। काम की बात करें तो रणबीर के पास इस समय कई बड़ी फिल्में हैं। इनमें ब्रह्मास्त्र, एनिमल और शमशेरा के अलावा एक अनटाइटल्ड मूवी भी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News