देर रात बारिश में पत्नी संग स्पॉट हुए रणबीर कपूर, कार में बैैठ मॉम-टू-बी आलिया ने हंसते हुए कैमरे के सामने दिए पोज

9/1/2022 5:24:01 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बी-टाउन के चर्चित कपल्स में से एक हैं। जब से कपल ने अपने पेरेंट्स बनने की घोषणा की है, तब से दोनों आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। रणबीर और आलिया स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' भी बहुत जल्द रिलीज होने वाली है, जिसका दोनों जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। आलिया प्रेग्नेंसी में भी अपनी फिल्म का खूब प्रचार कर रही है। इसी क्रम में एक्ट्रेस को बीते बुधवार रात स्टूडियो के बाहर पति रणबीर संग स्पॉट किया गया, जहां से दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।


बारिश के बीच स्टूडियो से बाहर निकलते हुए रणबीर हाथ में छाता लिए नजर आए। इस दौरान वह रेड कुर्ता और ब्लू डेनिम में दिखाई दिए।

 

एक्टर के चेहरे पर शिकन सी दिखाई दी। जबकि आलिया भट्ट येलो कुर्ते में बेहद स्टनिंग दिखीं। कार में बैठी एक्ट्रेस ने पति संग कैमरे के सामने हंसते हुए पोज दिए।

 

कपल की इन तस्वीरों को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।

 

काम की बात करें तो हाल ही में रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई। वहीं आलिया को हाल ही में ओटीटी फिल्म 'डार्लिंग्स' में देखा गया। अब कपल जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में एक साथ नजर आएगा। यह फिल्म 9 सितंबर को पर्दे पर रिलीज हो रही है।

 

Content Writer

suman prajapati