माता की चौकी में यूं भजन गाते दिखे रणबीर, मम्मी नीतू कपूर ने शेयर किया Video

10/18/2020 10:30:55 AM

मुंबई: देश भर में नवरात्रों की धूमधान है। इस मौके पर सभी मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स भी नवरात्रों को बड़ी धूम-धाम से मना रहे हैं। स्टार्स सोशल मीडिया पर फैंस को नवरात्रि की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच नीतू कपूर ने भी खास अंदाज में फैंस को नवरात्रों की शुभकामनाएं दी। दरअसल, उन्होंने अपने बेटे रणबीर कपूर का एक वीडियो शेयर किया है।

PunjabKesari

नीतू कपूर ने इंस्टा पर रणबीर की फिल्म रॉकस्टार का एक छोटा-सा वीडियो क्लिप शेयर किया है। ये वीडियो क्लिप उस दौरान की है जब रणबीर कपूर दुर्गा मां का जागरण करते नजर आए थे। वीडियो के साथ नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा- जय माता दी। 

PunjabKesari

बता दें बीते दिनों नीतू का एक वीडियो सामने आया था जो खूब वायरल हुआ था। इश वीडियो को जाने माने कोरियोग्राफर राजेंद्र सिंह ने शेयर किया था जो मास्टरजी के नाम से बॉलीवुड में काफी फेमस हैं। इस वीडियो में नीतू रणबीर की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के मशहूर गाने 'घाघरा' पर डांस करती नजर आई थी।

View this post on Instagram

Jai mata di 🙏🌸

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News