रणबीर कपूर की Animal ने तीसरे दिन लगाई बॉक्सऑफिस पर दहाड़, कमा डाले इतने करोड़

12/4/2023 10:46:40 AM

नई दिल्ली। रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' बॉक्सऑफिस पर जमकर दहाड़ लगा रही है। दर्शकों को फिल्म काफी पसंद आ रही है। ऐसे में सिनेमाघरों में इसके शो फुल चल रहे हैं। पहले दिन रिकॉर्ड ओपनिंग करने के बाद रणबीर कपूर, बॉबी देओल, अनिल कपूर की फिल्म ने इस वीकेंड जबरदस्त कलेक्शन किया है। जानिए रविवार को 'एनिमल' ने बॉक्सऑफिस पर कितने नोट छापे?

 

'एनिमल' ने तीसरे दिन लगाई बॉक्सऑफिस पर दहाड़
जबदस्त एक्शन और पिता के लिए सनकी किस्म प्यार को दिखाती है यह फिल्म बाप-बेटे के रिश्ते को एक अलग ढंग से परिभाषित करती है। ऐसे में हरतरफ रणबीर कपूर की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। उनके साथ बॉबी देओल भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। संदीप रेड्डी वांगा की गैंगस्टर बेस्ड 'एनिमल' को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं बॉक्सऑफिस कलेक्शन की बात करें तो वीकेंड का 'एनिमल' को जबरजस्त मुनाफा मिला है।भारत में 63.8 करोड़ की रिकॉर्ड ओपनिंग के बाद फिल्म ने दूसरे दिन 66.27 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं कल यानी संडे को 'एनिमल' ने जबरदस्त दहाड़ मारते हुए 72.50 करोड़ की कमाई की। तीनों दिन को मिलाकर अब भारत में इसका कुल कलेक्शन का 202.57 करोड़ पहुंच गया है। 

 

दुनियाभर में कमाए इतने करोड़
एनिमल के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने तीनों दिन को मिलाकर दुनियाभर में करीब 340 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। चर्चा है कि रणबीर की 'एनिमल' सिर्फ यहीं नहीं रुकने वाली है, जिस तरह से फिल्म को लेकर दर्शकों में क्रेज नजर आ रहा है, उसके मुताबिक यह बॉक्सऑफिस पर जमकर बिजनेस करेगी। फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Varsha Yadav


Related News