नेशनल ऑर्गन डोनेशन डे: इवेंट के दौरान रणबीर कपूर ने ली अपने अंग दान करने की शपथ, आलिया भट्ट ने भी बोली ये बात

11/28/2020 1:10:43 PM

मुंबई.  27 नवंबर को नेशनल ऑर्गन डोनेशन डे पूरे देश में मनाया किया गया। नेशनल ऑर्गन डोनेशन डे पर रणबीर कपूर ने अपने अंग दान करने की शपथ ली। ये शपथ रणबीर ने 'अमर गांधी फाउंडेशन' द्वारा आयोजित किए गए ईवेंट के दौरान ली। रणबीर ने इस साल अपने पिता ऋषि कपूर को खो दिया था। रणबीर के पिता ऋषि कपूर ने भी अंग दान करने की शपथ ली थी।

PunjabKesari


रणबीर ने शपथ लेते हुए कहा-'मैं अंग दान करने की शपथ लेता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि इस तरह से एक या दो लोगों के जीवन में बदलाव आएंगे और यह आगे भी जारी रहेगा। इससे अंतर पैदा होगा। इसलिए अंग दान करने के बारे में सोचें।'

PunjabKesari


रणबीर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट ने भी इस मौके पर अपनी बात रखी और कहा-'इस प्रक्रिया के बारे में लोगों को जागरुक करना बहुत महत्वपूर्ण है। मैं सोचती हूं कि आगे आकर स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में बोलने की जरूरत है। 'अमर गांधी फाउंडेशन' के साथ कई और संस्थाएं भी लोगों को अंग दान के प्रति जागरुक बना रही हैं।' रणबीर के इस फैसले की फैंस खूब सहारना कर रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें रणबीर के पिता एक्टर ऋषि कपूर ने मार्च 2014 में अंग दान करने की शपथ ली थी। इस बात का खुलासा एक्टर अमिताभ बच्चन ने किया था। रणबीर कपूर के अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन, अर्जुन माथुर, प्रियंका चोपड़ा, आमिर खान और आर माधवन सहित कई और स्टार्स अंग दान करने का संकल्प ले चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Parminder Kaur


Recommended News

Related News