बच्चे के साथ खेलते नजर आए रणबीर कपूर, फैंस ही नहीं पत्नी आलिया भट्ट ने भी लुटाया प्यार

5/28/2022 10:25:18 AM

मुंबई. एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल को सात फेरे लिए थे। रणबीर शादी के तुरंत बाद ही काम पर लौट गए। इन दिनों एक्टर शूटिंग में बिजी हैं। इसी बीच रणबीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर ने एक छोटे बच्चे को उठाया हुआ है। इस वीडियो को फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।


वीडियो में रणबीर ग्रे टी-शर्ट और डेनिम जींस में नजर आ रहे हैं। सिर पर एक्टर ने कैप पहनी हुई है। एक्टर ने बच्चे को गोद में उठाया हुआ है और उसके साथ खेल रहे हैं। रणबीर बच्चे के किस कर रहे हैं। बच्चा बेहद खुश हो रहा है। दोनों बेहद क्यूट लग रहे हैं। फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Nivaan gupta (@littlenivaan)

इसके अलावा आलिया भट्ट ने भी इंस्टा स्टोरी में रणबीर और बच्चे की वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर कर प्यार लुटाया है।


काम की बात करें तो रणबीर बहुत जल्द फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में एक्टर के साथ आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय नजर आएंगे। इसके अलावा एक्टर फिल्म 'एनिमल' में भी दिखाई देंगे। इस फिल्म में रणबीर के साथ रश्मिका मंदाना नजर आएगी।

Content Writer

Parminder Kaur