पिता ऋषि कपूर को खोने पर बोले रणबीर कपूर, कहा ''अभी तक इस दर्द से उभर नही पाया''

12/25/2020 12:16:49 PM

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का इस साल अप्रैल में निधन हो गया था। उनका परिवार इस गम से अभी तक उभर नही पाया है। ऋषि कपूर की मौत से उनके परिवार और बॉलीवुड इंडस्ट्री को बहुत बड़ा झटका लगा था। एक्टर रणबीर कपूर और उनके पिता ऋषि कपूर के साथ बहुत गहरा रिश्ता था। हाल ही में रणबीर ने एक इंटरव्यू में पिता ऋषि को खोने की बात कही है।


रणबीर ने इंटरव्यू में कहा- मुझे लगता है मैं आज जो भी हूं, उसके पीछे मेरे पिता का बहुत बड़ा हाथ हैl उनके सिखाए गए मूल्य आज भी मेरे साथ हैंl वह बहुत ही जुनूनी व्यक्ति थेl वे बहुत ही इमोशनल और फैमिली मैन थे।


रणबीर ने आगे कहा- "मैंने उनके साथ बस ये ही 2 साल बिताए थे। जब वह होटल से अस्पताल जा रहे थे, जब वह अपनी कीमोथेरेपी करवा रहे थे। मैं उनके साथ ही था ये सब इतना जल्द हुआ मुझे पता ही नहीं चला। मेरे पास शब्द ही नहीं थे मैं बयां कर सकूं।


इसके अलावा रणबीर ने कहा- ये साल मेरे लिए बहुत बुरा रहा। पिता को खोने के दर्द से मैं अभी तक उभर नही पाया हूं। रणबीर ने मां नीतू कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने पर भी बात की। इस साल कई चीजें हुई लेकिन मेरे पास कई अच्छी चीजें भी हैं जिन पर मुझे ध्यान देना है।


काम की बात करें तो रणबीर को आखिरी बार फिल्म संजू में देखा गया था। अब रणबीर  आलिया भट्ट के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। इसमें अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी मुख्य भूमिका में हैं।

Parminder Kaur