हू-ब-हु रणबीर जैसे दिखने वाले जुनैद शाह का निधन, दिवंगत ऋषि कपूर भी बेटे के हमशक्ल को देखकर हो गए थे हैरान

7/17/2020 6:40:48 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. दुनिया ने कई शख्स ऐसे होते हैं जिनकी शक्ल दूसरे व्यक्ति से हू-ब-हु मिलती है। ऐसे लोगों को देख कई बार लोग धोखा भी खा जाते हैं। ऐसे ही शख्सों में से एक थे जुनैद शाह, जो हू-ब-हु बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर जैसे दिखते थे। मगर अफसोस से कहना पड़ रहा है कि अब जुनैद दुनिया में नहीं रहे। शुक्रवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।


जुनैद के निधन से उनके चाहने वालों का दिल टूट गया है। हू-ब-हु रणबीर कपूर जैसा दिखने के कारण सोशल मीडिया पर उनके लाखों की संख्या में फैन फॉलोविंग थी। जुनैद शाह की शक्ल और स्टाइल रणबीर कपूर से इतनी मिलती थी कि कोई भी उन्हें रणबीर कपूर समझ लेता था और उनको देखने के लिए दौड़ पड़ता था।


जुनैद कशमीर के रहने वाले थे और उनके निधन की जानकारी कशमीर के मशहूर पत्रकार ने सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने लिखा,'लोग कहते हैं कि जुनैद बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के हमशक्ल थे। मैं कहता हूं कि वह अपने बीमार पिता, मां और पूरी कश्मीर के लिए बड़ी उम्मीद, शक्ति और मोक्ष की तरह थे।''


इतना ही नहीं, दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर भी एक बार जुनैद को देखकर धोखा खा गए थे और काफी हैरान हुए थे। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था- हे मेरे भगवान ! मेरे बेटे का जुड़वा! सचमुच पहचानना मुश्किल है। बिल्कुल जुड़वा हैं।  


बता दें जुनैद भी एक फिल्म एक्टर बनना चाहते थे और मुंबई में मॉडलिंग किया करते थे। अभी पिछले महीने ही वो मुंबई से अपने गांव पैरेंट्स के पास लौटे थे। 28 साल की उम्र में बेटे का निधन उनके माता-पिता के लिए बहुत बड़ा सदमा लगा है। 


ये भी बता दें कि जुनैद को जब पहली बार मामूल हुआ था कि बिलकुल उनके जैसा शख्स यानि रणबीर  फिल्मों में आया है तो वो उनकी फिल्में देखने लगे थे। इसके बाद से वो रणबीर का स्टाइल भी कॉपी करने लगे थे।  

Edited By

suman prajapati