फिल्म 'संजू' में रणबीर कपूर का लुक, संजय दत्त के हर दौर को याद करवाने के लिए काफी है

5/30/2018 5:03:35 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' का ट्रेलर रिलीज हो गया हैं। ट्रेलर में संजय दत्त की जिंदगी में भरे फिल्मी मसाले की पूरी झलक दिखाई गई है। पुलिस के साथ पूछताछ वाला सीन हो या काल कोठरी में बिताई रातें।

 

 

आलीशान सुविधाओं में रहे संजय दत्त का स्ट्रगल बखूबी दिखाया गया है। फिल्म में रणबीर का लुक हू-ब-हू संजय दत्त से मिलता हैं। चाहे वह जेल से निकलते का लुक हो या फिर जिम में पसीना बहाते का। संजय जैसा दिखने के लिए रणबीर ने कोई भी कमी नही छोड़ी हैं। 

 

 

बता दें कि हाल ही में खबर आई थी कि रणबीर के पिता ऋषि कपूर भी फिल्म में उनकी परफ़ॉर्मेंस देखकर काफी हैरान हैं। ऋषि फिल्म का टीजर देखने के बाद काफी खुश बताए जा रहे थे।

 

 

करीबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजकुमार हिरानी ने ऋषि कपूर को फिल्म के कुछ और सीन्स भी दिखाए हैं।

 

 

जिन्हें देखकर पापा ऋषि काफी इमोशनल हो गए और उनकी आंखों से आंसू तक छलक आए।

 

 

एक पल के लिए तो ऋषि, रणबीर और संजय में फर्क भी नहीं ढूंढ पाएं थे। इससे साफ जाहिर होता है कि रणबीर ने इस लुक को अपनाने के लिए रात-दिन मेहनत की हैं। 

 

 

Punjab Kesari