अवॉर्ड फंक्शन में सरेआम एक दूसरे को Kiss करते दिखे विक्की कौशल और रणबीर कपूर

3/26/2019 11:53:48 AM

मुंबई: बॉलीवुड के फेमस अवॉर्ड फंक्शन फिल्मफेयर अवॉर्ड 2019 का हाल ही में आयोजन हुआ। यहां बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने-अपने टैलेंट के दम पर अवॉर्ड्स जीते। इसी बीच विक्की कौशल ने इवेंट में 2 अवॉर्ड अपने नाम किए। विक्की कौशल को 2018 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'संजू' में कमली के रोल के लिए बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (मेल) का अवॉर्ड मिला।

 

 

साथ ही आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर राजी फिल्म ने बेस्ट फिल्म पॉपुलर च्वाइस का अवॉर्ड जीता। अब इसी इवेंट से विक्की कौशल की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में विक्की रणबीर कपूर के साथ किस करते नजर आ रहे है। साथ ही रणबीर के पास बैठी आलिया भट्ट ये देखकर हंसती नजर आ रही है। विक्की कौशल ने ये तस्वीर इंस्टा स्टोरी में शेयर की थी और लिखा था- Goals AF!।

 

 

इस तस्वीर को देख ये साबित हो गया है कि इन दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी है। दरअसल, विक्की ने फिल्म संजू में रणबीर के साथ काम किया था। फिल्म में भी इन दोनों की दोस्ती काफी अच्छी दिखाई गई थी। वहीं अब ये दोनों रियल लाइफ में भी काफी अच्छे दोस्त है। रणबीर कपूर की बात करें तो उन्हें फिल्म संजू के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। वहीं, आलिया भट्ट को राजी फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। 

 

Konika