चेहरे पर खुशी आंखों में नमी: अपनी मेहंदी सेरेमनी में हाथ में दिवंगत पिता की तस्वीर थामे दिखे रणबीर, नीतू ने बेटे संग खूब लगाए ठुमके

4/16/2022 1:07:15 PM

मुंबई: बी-टाउन के गलियारों में इन दिनों बस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के ही चर्चे हैं। सोशल मीडिया पर भी इन दोनों स्टार्स की शादी की तस्वीरें छाई हुई हैं। इसी बीच दुल्हनिया आलिया ने फैंस के साथ कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं।

आलिया ने इस बार अपने और रणबीर कपूर के मेहंदी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। वैसे तो कपल की मेहंदी सेरेमनी की हर तस्वीर फैंस को काफी पसंद आई लेकिन एक तस्वीर ऐसी है जिसे देख फैंस इमोशनल हो रहे हैं।

तस्वीर में रणबीर कपूर अपने पिता ऋषि कपूर की एक खास तस्वीर हाथ में लिए दिखाई दे रहे हैं।  पिता की तस्वीर थाम भले ही रणबीर मुस्कार रहे हैं पर ये तो उनका दिल जानता है कि उन पर क्या बीत रही है।  रणबीर कपूर की उनके पिता के साथ कितनी खास बॉन्डिंग थी ये तस्वीर उसकी गवाह है। मेहंदी की रस्म के दिन रणबीर का इस अंदाज में पिता को याद करना हर किसी को इमोशनल कर दे रहा है।

एक तरफ रणबीर जहां दिवंगत पिता की तस्वीर लिए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ वो मेहंदी की रस्म के दौरान अपनी मां नीतू कपूर के साथ जोरदार डांस करते भी दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी और करीना कपूर खान भी नजर आ रही हैं।

अपनी मेहंदी में आलिया मल्टीकर चैरी कलर के लहंगे में नजर आईं। इस लहंगे साथ आलिया ने क्राॅप टाॅप कैरी किया था। मिनिमल मेकअप, मांग टीका, हार और झुमके आलिया के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। वहीं रणबीर अपनी दुल्हनिया संग मैचिंग कलर के कुर्ते में काफी हैंडसम लग रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

इन तस्वीरों के साथ आलिया ने लिखा- 'मेहंदी की शाम ऐसी थी जैसे कोई सपना..प्यार से भरी हुई..परिवार, अच्छे दोस्त, बहुत सारे फ्रेंच फ्राइज़, लड़के वालों की तरफ से सप्राइज प्रफोर्मेंस..आयान का डीजे बजाना..मिस्टर कपूर की तरफ से दिया गया खास प्रफोर्मेंस..सब कुछ हुआ खुशियों के आसूं के साथ आंसुओं के साथ...वो पल खास और शांत थे मेरे प्यार के साथ। ये वो दिन थे और आने वाले दिन भी ऐसे होंगे। ' बता दें कि 5 साल की डेटिंग के बाद रणबीर-आलिया ने 14 अप्रैल को परिवार और दोस्तों के बीच शादी रचाईं। 

Content Writer

Smita Sharma