क्या वाणी कपूर के डूबते फिल्मी करियर को बचा पाएंगे रणबीर कपूर?

5/14/2018 7:12:06 PM

मुंबईः फिल्म ‘शमशेरा’ में अभिनेत्री वाणी कपूर जल्द ही अभिनेता रणबीर कपूर के रूप में नजर आएंगी। 'शमशेरा' का टीजर और फर्स्ट लुक भी जारी किया जा चुका है। फिल्म में अब रणबीर कपूर की हिरोइन कौन होगी ये भी फाइनल हो चुका है।

'शमशेरा' में एक्ट्रैस वाणी कपूर रणबीर कपूर के ऑपोजिट नजर आएंगी। फिल्म के निर्देशक करण मल्होत्रा ने खुद इस बात की पुष्टि की है। हालांकि ये खबर पहले से आ रही थी लेकिन आज आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा की गई है।

करण मल्होत्रा ने जारी बयान में कहा, "फिल्म में वाणी रणबीर की हिरोइन की भूमिका में हैं और उनके किरदार के सफर में महत्वपूर्ण सहयोगी है। उनके किरदार का ग्राफ फिल्म की पृष्ठभूमि से जुड़ा हुआ है।"

उन्होंने कहा कि इस किरदार के लिए वाणी बिल्कुल उपयुक्त हैं। वह एक अच्छी अदाकारा, डांसर और खूबसूरत हैं। हम दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पर्दे पर कुछ नया व शानदार लाना चाहते थे और वाणी इसके लिए बिल्कुल फिट हैं।

Punjab Kesari