ब्लू फ्राॅक..दो चोटी..बड़े भाई जेह की बर्थडे पार्टी में पहुंची रणबीर कपूर की प्रिंसेस,पापा की बाहों में कैद राहा की क्यूटनेस पर फैंस हारे दिल

2/22/2024 12:31:05 PM

मुंबई: 21 फरवरी को करीना कपूर खान और और सैफ अली खान के छोटे बेटे जहांगीर अली खान (जेह) का बर्थडे था। बेटे के 3 साल के होने पर कपल ने ग्रैंड पार्टी होस्ट की। जेह की बर्थडे पार्टी में कई स्टार किड्स ने शिरकत की लेकिन सारी लाइमलाइट रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा ने चुरा ली।

बेबी राहा पापा रणबीर कपूर और दीदी समायरा के साथ पार्टी में पहुंची।  प्यारी सी राहा पापा की गोद में  मस्ती के मूड में दिखीं। वह बेहद ही क्यूट अंदाज से अपनी जीभ को बाहर निकाल रही थीं। इस दौरान राहा डार्क ब्लू फ्रॉक में प्यारी लगी।

 

राहा ने दो पोनी की थीं जो उन्हें और क्यूट बना रही थी। खास बात है कि इस मौके पर रणबीर बेबी राहा से मैचिंग करते हुए ब्लू कलर की शर्ट और पैंट में पहुंचे।

 

ये तस्वीरें अब तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। राहा की तस्वीरों ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर भूचाल ला दिया है। हर कोई रणबीर और आलिया की बेटी की क्यूटनेस पर दिल हार बैठा है।

बता दें कि पहली बार रणबीर कपूर ने क्रिसमस पर राहा की झलक अपने फैंस को दिखाई दी। उस वक्त भी वो पापा की गोद में ही नजर आई थी। 

 

 

Content Writer

Smita Sharma