जब रणबीर कपूर ने कबूल किया कि दीपिका पादुकोण से ब्रेकअप के बाद वह मां नीतू कपूर से अलग हो गए थे

11/28/2019 11:46:05 AM

बॉलीवुड तड़का डेस्कः  रणबीर कपूर अक्सर आलिया भट्ट के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वह इन दिनों इस रिलेशन का पूरा आनंद ले रहे हैं। लेकिन इसके पहले वह अपने रिश्तों को लेकर काफी परेशान भी रहे हैं। आज हम रणबीर कपूर के एक थ्रोबैक इंटरव्यू की कुछ बातें शेयर कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने खुलासा किया था कि एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ ब्रेक-अप के बाद उनकी बहुत आलोचना हुई थी और घर का माहौल भी बिगड़ गया था। 

 फिल्म 'बर्फी' के एक्टर ने उस इंटरव्यू में कहा कि दीपिका से ब्रेकअप के बाद वह अपने पेरेंट्स से ठीक से बात नहीं करते थे और उन्होंने महसूस किया इस वजह से मां नीतू कपूर के साथ उनके रिलेशन भी खराब हो गए थे। 

 रणबीर ने कहा था कि वह उस दौरान बहुत अकेले हो गए थे और अपने माता-पिता के साथ फिर से जुड़ने की कोशिश कर रहा थे ताकि वह उनके साथ अपनी बातें शेयर कर सके।  

कई सालों बाद जब रणबीर से पूछा गया कि क्या दीपिका के साथ उनके ब्रेक-अप के पीछे उनकी मां नीतू कपूर थी। इसके जवाब में रणबीर ने कहा था कि मां दीपिका को बहुत प्यार करती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी मां दीपिका की बहुत लाड़ली हैं औरमां ब्रेक-अप का कारण नहीं थीं। 

Edited By

Akash sikarwar