बेटे रणबीर ने किया MUMMY नीतू का बर्थडे सेलीब्रेट, देखें inside pics

7/8/2017 12:28:28 PM

मुंबई  बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर का आज बर्थडे है और इस मौके पर उनके बेटे रणबीर कपूर ने कल रात को डिनर का आयोजन किया जिसमें पूरा परिवार पहुंचा। 

नीतू सिंह को एक ऐसी अभिनेत्री के तौर पर शुमार किया जाता है जिन्होंने सत्तर और अस्सी के दशक में अपने बिंदास अंदाज और दमदार अभिनय से सिने प्रेमियों को दीवाना बनाया।  8 जुलाई 1958 को जन्मी नीतू सिंह को नृत्य में काफी रूचि थी।

उनकी रूचि को देखते हुये उनकी मां राजी सिंह ने उसे प्रसिद्ध अभिनेत्री वैजयंती माला के नृत्य स्कूल में नृत्य सीखने की अनुमति दे दी। नृत्य सीखने के दौरान वैजयंती माला उनके नृत्य करने के अंदाज से काफी प्रभावित हुयीं और अपनी फिल्म सूरज में बाल कलाकार के रूप में काम करने की उनसे पेशकश की जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया।

 

 साठ के दशक में नीतू सिंह ने कई फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में अभिनय किया। इनमें 1968 में प्रदर्शित फिल्म दो कलियां खासतौर पर उल्लेखनीय है। इस फिल्म में उनकी दोहरी भूमिका को सिने प्रेमी शायद ही कभी भूल पायें। फिल्म में उन पर फिल्माया गीत ..बच्चे मन के सच्चे.. दर्शकों और श्रोताओं के बीच आज भी लोकप्रिय है।  नीतू सिंह ने अभिनेत्री के रूप में अपने सिने कैरियर की शुरूआत 1973 में प्रदर्शित फिल्म रिक्शावाला से की थी।