मुंबई पुलिस ने कब्जे में ली रणबीर कपूर की कार, ''नो पार्किंग'' जोन में न खड़े करने पर पड़ा घाटा

2/14/2021 3:43:57 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर रणबीर कपूर अपने बेहद करीब चाचा राजीव कपूर के निधन से काफी सदमे में हैं। वहीं शनिवार का दिन उनके लिए काफी बुरा रहा। मुंबई पुलिस ने एक्टर की कार को अपने कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि रणबीर की कार नो पार्किंग जोन में खड़ी थी, जिसके चलते पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार को अपने कब्जे में लिया है।

PunjabKesari

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर की कार को मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने शनिवार को अपने कब्‍जे में ले लिया। अधिकारियों ने रणबीर कपूर की कार को पीले रंग के लॉक के साथ बंद कर दिया। कथित तौर पर, रणबीर कपूर की कार सड़क पर एक 'नो पार्किंग' जोन में खड़ी थी।

PunjabKesari


 
बता दें 9 फरवरी, मंगलवार को रणबीर कपूर के चाचा और एक्टर राजीव कपूर का निधन हो गया था। उनके निधन से एक्टर बुरी तरह टूट गए हैं, क्योंकि वे पिता ऋषि कपूर के बाद अपने चाचा के बेहद करीब थे। वहीं पिछले साल अप्रैल, 2020 में रणबीर ने अपने पिता ऋषि कपूर को भी खो दिया था।

PunjabKesari


काम की बात करें तो रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' है। इस फिल्म में एक्टर अपनी कथित गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News