दीपिका से कैटरीना तक इन 5 एक्ट्रेस को डेट कर चुके हैं रणबीर, तीसरी का नाम सुनकर लगेगा झटका

9/28/2018 4:59:15 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर आज 36 साल के हो गए हैं। अपने चॉकलेटी और मासूम चेहरे की वजह से वह बॉलीवुड के चहेते बने हुए है। रणबीर ने अपनी दमदार एक्टिंग के चलते फैंस के दिलों में एक खास जगह बनाई है। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा लव लाइफ को लेकर रणबीर काफी सुर्खियों में रहे हैं। आज हम आपको रणबीर के जन्मदिन के खास मौके पर उनके अफेयरस के बारे मे बताएंगे। बॉलीवुड के कई हसीनाओं के साथ रणबीर का नाम जुड़ चुका है। 

दीपिका पादुकोण

फिल्म 'बचना ऐ हसीनो' के बाद दीपिका और रणबीर एक दूसरे को डेट करने लगे। दोनों को एक साथ स्पॉट किया जाने लगा। वहीं अचानक दोनों का ब्रेकअप हो गया और दोनों अलग हो गए। बताया जाता है कि रणबीर औ दीपिका के अलग होने की वजह कैटरीना कैफ के साथ बढ़ती नजदीकियां थी। 

 


सोनम कपूर


बॉलीवुड फिल्म 'सावंरिया' से रणबीर और सोनम ने डेब्यू किया था। दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, हालांकि जल्द ही दोनों का बेकअप हो गया। 

 


नर्गिस फाखरी


बॉलीवुड एक्ट्रेस नर्गिस फाखरी के साथ भी रणबीर ने अपने रिश्ते को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। खबरें थी कि दोनों फिल्म की शूटिंग के दौरान काफी नजदीक आ गए थे। लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद ही दोनों अलग हो गए।

 


अवंतिका मलिक


एक्टर इमरान खान की पत्नी अवंतिका मलिक का भी रणबीर के साथ अफेयर था। वैसे अवंतिका भी एक एक्ट्रेस रह चुकी हैं। अचानक ही दोनों का ब्रेकअप हो गया और अवंतिका ने इमरान से शादी कर ली।

 


कैटरीना कैफ

फिल्म 'अजब प्रेम की गजब कहानी' के सेट पर रणबीर और कैटरीना की मुलाकात हुई। वहीं उस समय दीपिका रणबीर को और कैटरीना सलमान को डेट कर रही थीं। लेकिन अचानक ही दोनों में ब्रेकअप हो गया। खबरों के मुताबिक कटरीना से नजदीकियों के चलते सलमान खान और रणबीर में अनबन हो गई थी।

 


आलिया भट्ट

इन दिनों रणबीर आलिया के साथ अपने लव अफेयर को लेकर काफी चर्चा मे हैं। दोनों जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। अक्सर दोनों को एक साथ स्पॉट किया जाता है। फिलहाल दोनों इस रिश्ते को लेकर काफी खुश हैं। दोनों के परिवारवालों को भी इनके रिश्ते पर कोई एतराज नहीं है।

Neha