Video:''मुझे गोमांस खाना पसंद'' रणबीर कपूर का ये बयान बना ''ब्रह्मास्त्र'' के लिए गले का फांस
9/7/2022 12:24:15 PM

मुंबई: सोशल मीडिया पर बीते कई महीनों से बॉलीवुड को बायकॉट करने की आवाज जोर शोर से उठ रही है। बायकाॅट बाॅलीवुड ट्रेंड का खामियाजा अब तक कई फिल्मों को झेलना पड़ा। इस ट्रेंड की वजह से आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा', अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन',विजय देवरकोंडा की लाइगर को बॉक्स ऑफिस पर मुंह की खानी पड़ी है। वहीं अब बाॅलीवुड एक्टर रणबीर कपूर,आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन की फिल्म ब्रह्मास्त्र लोगों के निशाने पर है। लोग इस फिल्म को बायकाॅट करने की मांग कर रहे हैं।
फिल्म के लोगों के निशाने पर आने की वजह रणबीर कपूर का 11 साल पुराना बयान है। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि रणबीर कपूर को बीफ यानी गोमांस खाना पसंद है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि इस बात में कितनी सच्चाई है।
सोशल मीडिया पर 11 साल पुराना एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें रणबीर कपूर कह रहे हैं कि उन्हें बीफ (गोमांस) खाना बहुत पसंद है! वीडियो में रणबीर कहते नजर आ रहे हैं कि उन्हें मटन, पाया, रेड मीट बहुत पसंद है।
"I am a Beef Guy" ~ Ranbir Kapoor #BoycottBrahamastra #BoycottbollywoodForever pic.twitter.com/AHWgbTUA2E
— ً (@srxhari) August 31, 2022
वो बोलते हैं-'मुझे बीफ खाना बहुत ज्यादा पसंद है। डक (बत्तख) भी। यानी ये बात सच है कि रणबीर गोमांस खाते हैं और ये बात उन्होंने खुद स्वीकारी है। हालांकि ये भी दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो को एडिट किया गया है।
ऋषि कपूर भी कह चुके हैं बीफ खाने की बात
रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर भी बीफ खाने की बात कह चुके हैं, वो भी लिखित में। गोमांस और गोहत्या पर महाराष्ट्र में लगी पाबंदी पर विरोध जाहिर करते हुए ऋषि कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा था-'मैं गुस्से में हूं, कोई क्या खाता है, इससे उसके धर्म को क्यों जोड़ा जा रहा है। मैं हिंदू हूं और बीफ़ खाता हूं क्या ऐसा करने से मैं कम धार्मिक हो जाता हूं?
आलिया और रणवीर कपूर के उज्जैन आने पर बायकॉट..महाकाल दर्शन करने पहुँच रहे थे आलिया ओर रणवीर …
— Ravi Sen (@ravisen0734) September 6, 2022
हिन्दुवादी संगठनो ने किया हंगामा व विरोध प्रदर्शन.
@itsAsheeshSingh @TV9Bharatvarsh #RanbirKapoor #aaliyabhat pic.twitter.com/70T9DAs77t
गौरतलब है कि बीते दिन रणबीर आलिया भट्ट,आयान मुखर्जी के साथ महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन गए थे। हालांकि बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के विरोध के बाद उन्हें बाबा महाकाल के दर्शन किए बिना मुंबई लौटना पड़ा। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जो गोमांस खाते हैं वो बाबा के दर्शन पूजन कैसे कर सकते हैं? इस वजह से रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र का सोशल मीडिया पर बायकॉट किया जा रहा है।
फिल्म की बात करें तो करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ये फिल्म 9 सितंबर को रिलीज हो रही है। इसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन के अलावा नागार्जुन, मौनी राॅय जैसे स्टार्स हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

धर्मशाला : पासू-शीला-भटेहड़ में नहीं थम रहा डायरिया का प्रकोप, 10 नए मामले आए सामने

मुशर्रफ की तालिबान-समर्थक अफगान नीति पाकिस्तान के लिए साबित हुई दोधारी तलवार

फेसबुक लाइव आत्महत्या मामला: एक और आरोपी भेजा गया जेल... फर्जी तरीके से व्यापारी की जमीन रजिस्ट्री कराने का आरोप

मुंगेर में नि:शुल्क शुरू हुई कैंसर रोग स्क्रीनिंग, अबतक मिले 100 पॉजिटिव मरीज