रणबीर कपूर ने किया गणपति बप्पा का विसर्जन, ऋषि कपूर सहित शामिल हुए ये...

9/6/2017 10:16:23 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने कल आरके स्टूडियो की ओर से स्थापित की गई गणपति का भी विसर्जन किया।

इस विसर्जन में रणबीर कपूर, ऋषि कपूर, रणधीर कपूर और राजीव कपूर भी पहुंचे।

आरके स्टूडियो के इस गणपति के विसर्जन को देखने के लिए हर साल की तरह इस साल भी सड़कों पर हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुए। एक निश्चित दूरी तय करने‌ के बाद कपूर परिवार के सभी सदस्य लौट गये।

 बता दें कि हर साल ही कपूर परिवार इस गणपति विसर्जन में शामिल होता है।

पिछले साल गणपति विसर्जन के दौरान ऋषि कपूर पत्रकारों से भिड़ गए थे और इसके बाद खूब विवाद हुआ था।

लेकिन इस साल ये विसर्जन बहुत ही शांति से हो गया।