कोरोना को मात देने के बाद क्लिनिक पहुंचे रणबीर कपूर, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

4/6/2021 1:49:44 PM

मुंबई. एक्टर रणबीर कपूर बीते दिनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद एक्टर ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया था। अब रणबीर ठीक हो चुके हैं। कोरोना से ठीक होने के बाद रणबीर क्लिनिक पहुंचे। जहां उन्हें क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया है। जिसकी तस्वीरें  सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।


तस्वीरों में रणबीर ग्रे टी-शर्ट और डेनिम जींस में नजर आ रहे हैं। इसके साथ एक्टर ने शूज पहने हुए हैं। कैप और मास्क से एक्टर ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। एक्टर क्लिनिक के बाहर खड़े होकर फोटोग्राफर्स को दूर से ही पोज दे रहे हैं। रणबीर काफी फिट नजर आ रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।


बता दें रणबीर 9 मार्च को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। एक्टर की मां नीतू कपूर ने रणबीर के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर दी थी।

काम की बात करें तो रणबीर आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। इसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी अहम भूमिका में हैं।

 

Content Writer

Parminder Kaur