ब्रह्मास्त्र: रणवीर कपूर और आलिया भट्ट की ये तस्वीर हो रही है वायरल
1/18/2019 12:22:36 AM
मुंबईः दर्शकों की आंखों को हमेशा कुछ नया पसंद आता है। बॉलीवुड सितारें अपने फैंस की पंसद का खास ध्यान रखते है। शायद उन्हें ये मालूम होता है कि उनके फैंस को उनमें क्या पंसद है। शायद इसी लिए व उन चीजो को अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते है।
इंटरनेट पर एक फोटो काफी वायरल हो रही है। कहा जा रहा है कि ये फोटो उनकी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट से ली गई है। इस फोटो में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ नजर आ रहें हैं। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि जल्द ही बॉलीवुड मे्ं एक नई जोड़ी देखने को मिलने वाली है। ये जोड़ी है आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की।
बता दें वे दोनों जल्द ही अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे।