''ब्रह्मास्त्र'' के सेट से सामने आईं रणबीर-आलिया की तस्वीरें, हाथों में हाथ डाल घूमता नजर आया कपल

8/6/2022 1:42:05 PM

मुंबई. एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बहुत जल्द फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। दोनों फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं। आलिया और रणबीर पहली बार एक साथ स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।  हाल ही में फिल्म के सेट से रणबीर और आलिया की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं, जो खूब पसंद की जा रही हैं।


पहली तस्वीर जंगल में शूटिंग के दौरान की है। रणबीर पेड़ की शाखा पर बैठे हुए हैं और अयान टीम को कुछ समझाते दिखाई दे रहे हैं। आसपास कैमरा पकड़े क्रू मेंबर्स नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में रणबीर अपनी लेडीलव आलिया भट्ट का हाथ थाम कर घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। तीसरी तस्वीर में रणबीर और अयान कैमरे में कुछ देखते नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि वे शूटिंग के बाद का सीन देख रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं। 


बता दें 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और साउथ स्टार नागार्जुन हैं। फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 9 सितंबर 2022 को रिलीज होगी। 


जानकारी के लिए बता दें रणबीर और आलिया ने साल 2018 में डेट करना शुरू किया था। दोनों ने 14 अप्रैल 2022 को शादी की। इस वेडिंग सेरेमनी में सिर्फ फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। इसी साल जून में आलिया ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस किया की।

Content Writer

Parminder Kaur