देर रात गर्लफ्रेंड आलिया के साथ स्पॉट हुए रणबीर कपूर, सामने आई तस्वीरें

7/9/2019 12:09:52 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। आए दिन कपल को एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है। ऐसे ही बीती रात आलिया और रणबीर को एक साथ कार में स्पॉट किया गया।

 

 

यहां पेपराजी की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। आलिया और रणबीर की कई तस्वीरें सामने आई हैं। दोनों एक दूसरे को देखकर स्माइल कर रहे हैं।

 

 

इस दौरान आलिया ने ब्लू कलर की टी-शर्ट पहन रखी है तो वहीं रणबीर ने रेड कलर की टी-शर्ट के साथ ब्लू कलर का कैप लगा रखी है।

 


बता दें कि आलिया और रणबीर दोनों डायरेक्टर लव रंजन के घर पहुंचे थे। जहां साथ में ही सब ने डिनर किया। लव रंजन के घर के बाहर दोनों एक साथ कार में निकले। लव रंजन ने पिछले साल रणबीर कपूर और अजय देवगन के साथ फिल्म अनाउंस की थी।

 

 

हालांकि बीच में ऐसी भी खबरें आईं कि रणबीर फिल्म छोड़ सकते हैं। मामले में अभी तक कोई कंफर्मेशन नहीं आई है। ऐसे में हो सकता है कि रणबीर फिल्म के सिलसिले में लव रंजन के घर पहुंचे हों।

 

 


  

Konika