रणबीर की दुल्हनिया को सजाने पहुंचीं सास नीतू और ननंद रिद्धिमा,हल्दी सेरेमनी के लिए लड़की और लड़के वालों ने वेन्यू में मारी एंट्री
4/14/2022 10:29:00 AM

मुंबई: बॉलीवुड के पावरफुल कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आज यानी 14 अप्रैल को सात वचन लेकर एक-दूजे के हो जाएंगे। पांच साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने फैसला लिया। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के परिवार ने शादी की तैयारियां पहले से ही पूरी कर ली है।
आज सुबह कपल की हल्दी सेरेमनी होगी। वहीं नीतू कपूर सुबह-सुबह बेटी रिद्धिमा के साथ वास्तु पहुंची। इन तस्वीरों को देख ऐसा लगता है कि नीतू कपूर खुद होने वाली बहू को अपने हाथ से सजाएंगी।
आज का दिन नीतू कपूर के लिए बहुत ही इमोशनल होने वाला है। नीतू कपूर अपने बेटे रणबीर को घोड़ी चढ़ते हुए देखेंगी। नीतू के अलावा आलिया की मां सोनी राजदान और शाहीन भट्ट पहुंच चुके हैं।
कपूर परिवार बारात लेकर कृष्णा राज बंग्ले से वास्तु हाउस पहुंचेगा। इन दोनों लोकेशन के बीच की सड़कों और साइड में पेड़ों पर लाइटों से शानदार डेकोरेशन किया गया है।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आज दिन में 2 बजे सात फेरे ले सकते हैं। यह नजारा बिल्कुल ऐसा दिख रहा है जैसे कोई त्यौहार हो।शादी पंजाबी रीति-रिवाजों से होगी। शादी में सिर्फ परिवार के लोगों के अलावा रणबीर-आलिया के करीब 20 दोस्त शामिल होंगे।
बीते दिन आलिया भट्ट और रणबीर की मेहंदी की रस्म को निभाया गया। हालांकि अब तक भी सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर नहीं आई है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Kalashtami: आज आपका हर दुख हरेंगे बाबा भैरव, जानें कैसे

UP News: ग्राम प्रधान के अच्छे काम को योगी सरकार देगी सम्मान, 9 थीम पर पाने होंगे 100 अंक

UP News: नैमिषारण्य में सपा के कार्यकर्ता प्रशिक्षण का आखिरी दिन आज, अखिलेश करेंगे संबोधित...बताएंगे रणनीति

Prayagraj News: दिल दहला देने वाली वारदात, युवक ने प्रेमिका की हत्या कर शव को घर के सेप्टिक टैंक में फेंका