नचदे ने सारे रल मिलके....रणबीर-आलिया की शादी के लिए फुल मूड में Dance Squad,भतीजियों संग खूब थिरकेगी दूल्हे की मां

4/14/2022 2:06:16 PM

मुंबई: बी-टाउन के फेमस परिवार कपूर फैमिली की खुशी आज सातवें आसमान पर हैं। हो भी क्यों ना आखिर कपूर खानदान के छोटे लाडले रणबीर कपूर आज घोड़ी जो चढ़ने वाले हैं। 14 अप्रैल को रणबीर कपूर फाइनली आलिया भट्ट संग सात फेरे लेंगे। आज कपूर फैमिली पर 'शगन तेरी की, लगन तेरी की हमने करदी तैयारी नचदे ने सारे रल मिलके' गाना  पूरी तरह फिट बैठ रहा है।

 

इसी बीच  दूल्हे की मां नीतू ने अपने  डांस स्क्वाड के साथ की तस्वीरें शेयर की हैं। नीतू कपूर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर डांस स्क्वाड की झलक दिखाई है। तस्वीर में नीतू कपूर, उनकी ननंद रीमा जैन, भांजी नताशा नंदा (दिवंगत ऋतु नंदा की बेटी) और भतीजी करिश्मा कपूर  डांसर राजेंद्र सिंह के साथ नजर आ रहे हैं। सभी फुल मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। इन सभी को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि डांस फ्लोर पर धमाल मचाने वाले हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा-'Our Dance Squad'

डांसर राजेंद्र सिंह ने भी अपने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर तस्वीर शेयर की है जिसमें वह रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

करीना-करिश्मा ने भी खूब की तैयारी

वहीं दूसरी तरफ दुल्हे की बहनें करीना-करिश्मा भी शादी में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। कपूर सिस्टर्स की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में दोनों डांसर राजेंद्र सिंह और मां संग पोज दे रही हैं।  

रणबीर आलिया भट्ट के साथ 14 अप्रैल को दोपहर 2 बजे सात फेरे लेंगे। हर कोई को दुल्हा दुल्हन की झलक पाने के लिए बेताब है। 
 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma