बैंड बाजा बारात: अप्रैल में दुल्हनिया बनेंगी आलिया भट्ट, मम्मी-पापा ने जहां रचाई थी शादी वहीं लेडी लव संग रणबीर लेंगे सात फेरे !

4/3/2022 8:41:05 AM

मुंबई: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के चर्चित और पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। लोग इस जोड़ी को काफी पसंद करते हैं और उनके जल्द ही शादी के बंधन में बंधने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बी-टाउन के गलियारों में भी इस समय सबसे हॉट टॉपिक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी है।  आए दिन इस कपल की शादी को लेकर कोई ना कोई खबर आती रहती हैं।

वहीं अब एक बार फिर इसे लेकर कुछ नई जानकारी सामने आई है। खबर हैं कि ये कपल इस महीने यानी अप्रैल के सात फेरे लेगा। शादी में 450 गेस्ट शामिल होंगे, जिसके लिए 'शादी स्क्वाड वेडिंग प्लानर्स' को अपॉइंट किया गया है। हालांकि शादी की डेट अभी तक सामने नहीं आई है। इसके साथ ही ये बताया गया है कि रणबीर और आलिया की शादी के वेन्यू की डिटेल भी सामने आई है। 

अप्रैल में रणबीर की दुल्हनिया बनेंगी आलिया 

एक इंग्लिश वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर और आलिया अप्रैल, 2022 में शादी कर रहे हैं। कपल एक कुछ मेहमानों और करीबी परिवार और दोस्तों के बीच सात फेरे लेगा। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में 450 लोग शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर की फैमिली अप्रैल के आखिर में शादी करना चाहते थे लेकिन आलिया के परिवार वाले जल्दी शादी करना चाहते हैं क्योंकि एक्ट्रेस के नाना नरेंद्रनाथ राजदान की तबीयत काफी खराब है। 

पुश्तैनी घर आरके हाउस में होंगे सात फेरे 

रणबीर और आलिया किसी और जगह नहीं बल्कि कपूर खानदान के पुश्तैनी घर आरके हाउस में शादी करेंगे। हम सभी जानते हैं कि रणबीर कपूर अपनी दादी कृष्णा राज कपूर के काफी करीब थे। उनके माता-पिता ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी 20 जनवरी 1980 को आरके हाउस में हुई थी। इसलिए  रणबीर भी चेंबूर के घर में अपनी लेडी लव से शादी करना चाहते हैं। 


बीते दिनों रणबीर कपूर अपने दिवंगत पिता ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म 'शर्माजी नमकीन' का प्रमोशन के दौरान आलिया संग शादी के सवाल पर कहा था- 'मुझे पागल कुत्ते ने नहीं काटा है कि मैं मीडिया को अनाउंस कर दू डेट। लेकिन आलिया और मेरा जल्द ही शादी करने का इरादा है, उम्मीद है कि जल्द ही हमारी शादी होगी।'

रणबीर  और आलिया  एक-दूसरे साल 2018 से डेट कर रहे हैं। एक्ट्रेस सोनम कपूर के वेडिंग रिसेप्शन पर दोनों पहली बार एक साथ पब्लिकली नजर आए थे। गौरतलब है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को लेकर पहले खबर आई कि दोनों इस साल दिसंबर में शादी करेंगे। फिर ये डेट सितंबर और अक्टूबर तक पहुंच गई और अब नई डेट की बात करें तो दोनों अगले महीने अप्रैल में ही शादी करेंगे। अब देखना है कि कपूर और भट्ट फैमिली कपल की शादी को लेकर कब चुप्पी तोड़ेंगे। 

Content Writer

Smita Sharma