दीपिका-रणवीर के रिसेप्शन में नहीं पहुंचे रणबीर-आलिया, जानें वजह

12/3/2018 11:33:32 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने बीते दिनों ही फिल्मी इंडस्ट्री के दोस्तों को पार्टी दी। इस दौरान  बाॅलीवुड इंडस्ट्री की तमाम हस्तियां शामिल हुए, लेकिन इस पार्टी में दीपिका के एक्स बाॅयफ्रेंड रणबीर कपूर और उनकी गर्लफ्रंड आलिया भट्ट इस रिसेप्शन में नहीं पहुंची। दोनों का पार्टी में न पहुंचा इस समय सबसे अधिक चर्चा का विषय बना हुआ है।

रणबीर-आलिया की न पहुंचने की वजह

वहीं मिल रही जानकारी के मुताबिक दोनों की इस पार्टी में न पहुंचने की कुछ और ही वजह बताई जा रही है। दरअसल, आलिया और रणबीर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में बिजी हैं। खबरों की मानें तो दोनों 1 दिसंबर को मुंबई में लगभद 20 घंटे से लगातार शूटिंग कर रहे थे। इस वजह से दोनों पार्टी में शामिल नहीं हो सके।   

करण जौहर के शो में एक- साथ दिखीं थी आलिया-दीपिका

दीपिका और आलिया फिल्ममेकर करण जौहर के चैट शो काॅफी विद करण सीजन 6 में एक- साथ नजर आईं थी। जहां दोनों ने अपने जमकर मस्ती की थी। इतना ही नहीं इस दौरान दीपिका ने अपने और आलिया के बीच की दोस्ती का भी जिक्र किया था। दोनों ने अपने-अपने रिलेशनशिप को लेकर भी खुलकर बात की थी। 

दीपिका और रणबीर दोनों एक-साथ करेंगे काम

वहीं खबरें हैं कि दीपिका और रणबीर एक बार फिर एक- साथ फिल्म में आ सकते हैं। दोनों बॉलीवुड निर्देशक लव रंजन की अपकमिंग फिल्म में काम कर सरते हैं। लव रंजन ने फिल्म के लिए रणबीर कपूर को साइन किया है।

इस फिल्म में लीड के लिए दीपिका को अप्रोच किया है। दीपिका ने फिल्म की स्क्रिप्ट सुनी है लेकिन फिलहाल अभी इस पर हामी नहीं भरी है। यदि दीपिका को स्क्रिप्ट पसंद आ जाती है तो दोनों कलाकार एक बार फिर साथ में नजर आएंगे। इसके अलावा दोनों बचना ए हसीनो, ये जवानी है दीवानी और तमाशा जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

Konika