कपूर खानदान के घर जल्द गूंजेगी नन्हें बच्चे की किलकारी, डिलिवरी के लिए पति रणबीर के साथ एच एन रिलायंस हाॅस्पिटल पहुंची आलिया भट्ट

11/6/2022 10:02:19 AM

मुंबई: कपूर खानदान के घर जल्द ही नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट कभी भी अपने पहले बच्चे को जन्म दे सकती हैं।  
हाल ही में आलिया पति रणबीर कपूर के साथ एच एन रिलायंस हाॅस्पिटल के बाहर स्पाॅट हुईं।

 आलिया भट्ट एच एन रिलायंस अस्पताल में अपनी डिलीवरी के लिए पहुंची हैं, यानी की इसका सीधा सा मतलब है कि आलिया किसी भी समय अपने बच्चे को जन्म दे सकती हैं।

यह खबर जाहिर तौर पर उनके चाहने वालों के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं होगी। सामने आई तस्वीरों में रणबीर और आलिया अपनी कार की बैकसीट पर बैठे नजर आ रहे हैं। जहां रणबीर व्हाइट शर्ट में नजर आ रहे हैं। वहीं आलिया पिंक कलर के टाॅप में नजर आ रही हैं। इस दौरान रणबीर फोन में बिजी नजर आ रहे हैं।  

कहा जा रहा था कि नवंबर के आखिरी सप्ताह या दिसंबर के पहले सप्ताह में मां बन सकती हैं। बताया यह भी गया था कि डिलीवरी की तारीख आलिया भट्ट  की बहन शाहीन के बर्थडे के आसपास हो सकती है। 

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इस साल अप्रैल में शादी की, जिसके दो महीने बाद ही आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी थी। उन्होंने बाकायदा सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस से यह खुशखबरी शेयर की थी।
 

Content Writer

Smita Sharma