आलिया संग आकाश अंबानी की बैचलर पार्टी के लिए रवाना हुए रणबीर कपूर, ये स्टार्स भी आए नजर

2/25/2019 1:55:54 PM

मुंबई: रिलांयस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी 9 मार्च को कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता संग शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी को लेकर अंबानी परिवार में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मुकेश अंबानी ने बेटे के लिए रॉयल अंदाज में बैचलर पार्टी का आयोजन किया गया है।

आकाश की यह पार्टी स्विटे्जरलैंड के सेंट मॉरिट्ज में चल रही है। यह शहर करीब 6 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है बीती रात रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करण जौहर समेत कई स्टार्स इस पार्टी में शामिल होने के लिए  मुंबई से स्विट्जरलैंड के लिए रवाना हो गए हैं।

तस्वीरों में आलिया ग्रे कलर टी-शर्ट और ब्लू जींस में खूबसूरत लग रही हैं। वहीं रणवीर ने भी आलिया के साथ मैचिंग किया था। वहीं मलाइका अरोड़ा खान और अर्जुन कपूर भी इस पार्टी के लिए मुंबई से निकल चुके हैं।

 

बता दें कि जीवीके ग्रुप के चेयरमैन संजय रेड्डी अपनी पत्नी पिंकी रेड्डी के साथ और कपूर खानदार के आदर जैन और अरमान जैन भी बीती शाम पार्टी के लिए रवाना हुए थे। खबरों की मानें तो इस पार्टी में करीब 500 लोग शामिल होंगे।  मेहमानों को ले जाने के लिए 2 एयरक्राफ्ट्स का भी इंतजाम किया गया है। 

शुरु हो गईं हैं शादी की रस्में 


बता दें आकाश और श्लोका की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। सोमवार रात अंबानी परिवार के घर एंटीलिया में म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया गया। इस प्रोग्राम में फालगुनी पाठक ने परफॉर्म किया था। इस दौरान की कई तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हुईं थी।

शादी की बात करें तो इसका जश्न तीन दिन तक चलेगा। 9 मार्च को दोपहर 3.30 बजे आकाश की बारात रवाना होगी। जियो वर्ल्ड सेंटर में शाम 7 बजे से शादी की सभी रस्में होगी। 11 मार्च को भी अंबानी-मेहता परिवार जियो सेंटर में रिसेप्शन देंगे। इस रिसेप्शन में कई हस्तियां शामिल हो सकती हैं। 

 

Smita Sharma