शर्माजी नमकीन: ''मैंने उनका रोल निभाने की पूरी कोशिश की...लेकिन ऐसे न हो सका'' पिता ऋषि की आखिरी फिल्म पर बात करते भावुक हुए रणबीर

3/17/2022 1:57:22 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर ऋषि कपूर साल 2020 में इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। ऋषि कपूर का फिल्म 'शर्माजी नमकीन' शूटिंग के बीच ही निधन हो गया था, जिसके बाद उनके अधूरे रोल को दिग्गज एक्टर परेश रावल ने निभाया। हालांकि, उनसे पहले ऋषिक के बेटे रणबीर कपूर रोल को निभाने वाले थे। इसी बीच शर्माजी नमकीन का ट्रेलर रिलीज हो गया है।


फिल्म के प्रमोशन के लिए दिवंगत ऋषि कपूर के बेटे रणबीर आगे आए हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रणबीर पिता ऋषि कपूर और फिल्म शर्माजी नमकीन के बारे में बात करते दिखाई दे रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by amazon prime video IN (@primevideoin)

अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणबीर कपूर का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में रणबीर कपूर ने बताया कि ऋषि कपूर तबीयत खराब होने के बावजूद फिल्म शर्माजी नमकीन को हर कीमत पर पूरा करना चाहते थे, लेकिन कर न सके।

 

 

 


रणबीर कपूर ने बताया, “ ऋषि कपूर के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बाद फिल्म के निर्माताओं ने वीएफएक्स ट्राइ किया और बिना किसी लुक के उन्हें प्रोस्थेटिक्स के जरिए फिल्म को पूरा करने की कोशिश की, लेकिन ऐसा न हो सका। यह अनुभवी एक्टर परेश रावल थे जिन्होंने ऋषि कपूर के आखिरी परफर्मेंस को एक निष्कर्ष तक पहुंचाया और इसके लिए वह उनके हमेशा आभारी रहेंगे।”


गौरतलब है कि शर्माजी नमकीन का निर्देशन हितेश भाटिया ने किया है। इस फिल्म में दिवंगत ऋषि कपूर के अलावा परेश रावल, जूही चावला और सतीश कौशिक भी लीड रोल में हैं। फिल्म 'शर्माजी नमकीन' में ऋषि कपूर एक 60 साल के व्यक्ति का किरदार निभाते हुए दिखेंगे, जो एक महिला के प्यार में पड़ जाता है। फिल्म का प्रीमियर 31 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर किया जाएगा।


 

Content Writer

suman prajapati