आलिया भट्ट के नाना की बर्थडे पार्टी में फैमिली संग पहुंचे बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर, वायरल हुईं सेलिब्रेशन की तस्वीरें

6/17/2021 1:28:47 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। कई बार कपल को एक साथ स्पॉट किया गया। दोनों एक साथ जबरदस्त बॉन्डिंग शेयर करते हैं। हालांकि घर के कई इवेंट भी दोनों के परिवार एक साथ मनाते हैं। हाल ही में आलिया भट्ट के नाना का बर्थडे सेलिब्रेट किया गया, जिसमें कपूर फैमिली भी शामिल हुई। अब इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।


आलिया भट्ट के नाना 93 साल के हो गए हैं। इस मौके पर घर पर छोटी सी पार्टी रखी गई, जिसमें आलिया भट्ट, सोनी राजदान के अलावा एक्ट्रेस की लॉ फैमिली रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर, समारा साहनी, नीतू कपूर शामिल हुए।


पार्टी में आलिया भट्ट के बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर ने भी एक्ट्रेस के नाना का आशीर्वाद लिया। तस्वीर में रणबीर कपूर पीछे खड़े नजर आए। 

 

इस पार्टी की तस्वीरें रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर ने शेयर की हैं। तस्वीरों में परिवार के कई लोग नजर आ रहे हैं।

 

 

पार्टी में आलिया भट्ट अपने नाना और मां संग तस्वीरें क्लिक करवाती हुई बेहद खुश नजर आईं।

 

 

Content Writer

suman prajapati