फिर से नज़र आएगी रणबीर-दीपिका की जोड़ी

3/31/2019 11:38:34 PM

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की जोड़ी को दर्शक बेहद पंसद करते है। फैंस इस जोड़ी को एक बार फिर से फिल्मीं पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक थे। एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचाती नजर आ सकती है। दोनों साथ में ‘ये जवानी है दीवानी’ , ‘बचना ए हसीनों’ और ‘तमाशा’ जैसी फिल्में दे चुके हैं। रणबीर और दीपिका ब्रेकअप के बाद भी अच्छे दोस्त रहे हैं।

हाल ही में दोनों एक पेंट कंपनी के एड में भी नज़र आए थे। रणबीर और दीपिका एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर नज़र आ सकते हैं। लव रंजन की फिल्म में दोनों एक बार फिर लीड भूमिका में दिखाई दे सकते हैं। इस फिल्म में अजय देवगन का भी अहम रोल होगा। बताया जा रहा है कि यह एक्शन थ्रिलर फिल्म साल के अंत में फ्लोर पर जा सकती है।

Pawan Insha