दादी नीतू ने रखा अपनी पोती का प्यारा सा नाम , आलिया ने पोस्ट शेयर दी जानकारी

11/25/2022 12:13:39 PM

नई दिल्ली, टीम डिजिटल। बॉलीवुड एक्टर रणवीर कपूर और आलिया भट्ट 6 नवंबर को माता -पिता बने है। आलिया भट्ट ने प्यारी सी बिटिया को जन्म दिया है। तभी से उनके फैंस और  दोस्त उनकी बेटी का नाम जानने के लिए बेताब हो रहे थे। बीती रात आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारी सी पोस्ट शेयर कर अपनी बेटी का नाम बताया साथ ही यह भी बताया कि उनकी बेटी का नाम किसने रखा है।

दादी नीतू ने रखा पोती का ये नाम
आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर  फैमिली फोटो शेयर की है। जिसमें रणवीर अपनी बेटी को गोद में लिए हुए है। पास में आलिया भी खड़ी हुईं है। दीवार पर बच्चे की एक ड्रेस टंगी हुई है। जिस पर उनकी बेटी का नाम का लिखा हुआ है। रणवीर और आलिया की लाड़ली का नाम राहा कपूर है। जिसे उनकी प्यारी दादी नीतू कपूर ने रखा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

 

 

 

आलिया ने नाम के मतलब बताए
आलिया ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा " ये नाम राहा जो उनकी समझदार दादी ने रखा है, इसके कई सारे मतलब है। राहा का मतलब है दिव्य पथ ,स्वाहिली में इसका अर्थ  खुशी है, जबकि संस्कृत में राहा का मतलब होता है एक वंश बढ़ाने वाला , वहीं बंगाली में राहा का अर्थ होता है - आराम, कम्फर्ट और  राहत। अरबी में इसका मतलब शांति होता है। इस नाम का अर्थ खुशी ,आजादी और आनंद भी है। इस तरह से आलिया ने अपनी बेटी के नाम के कई सारे सुंदर - सुंदर मतलब भी बताए। इसके साथ ही आलिया ने अपनी पोस्ट में लिखा कि अपने नाम के मुताबिक जब हमने राहा को पहली बार गोद में लिया तो वो पल हमारे लिए सब कुछ था। शुक्रिया हमारी लाइफ में आने के लिए । ऐसा लग रहा है कि हमारी लाइफ अभी शुरू हुई है।" इसके बाद से आलिया और रणवीर के फैंस कमेंट सैक्शन में उनको ढ़ेर सारी शुभकामनाएं और प्यार दे रहे है।

 करीना कपूर ने किया कमेंट 
राहा की बुआ करीना कपूर ने भी एक कमेंट किया जिसमें वे कह रहीं हैं कि "राहा क्या मैं आपको पकड़ सकती हूं , अब और इंतजार नहीं हो रहा है।" दरअसल करीना अभी शूटिंग में व्यस्त है। जिसके कारण वो अभी राहा से मिल नहीं पाई है।

Content Writer

Jyotsna Rawat