बेटे रणबीर को दूल्हा बना देख इमोशनल हुईं मां नीतू कपूर,बोलीं-''कपूर साहब आपकी इच्छा पूरी हो गई''

4/15/2022 12:55:19 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर इस समय सातवें आसमान पर हैं। हो भी क्यों ना उनके लाडले रणबीर कपूर दूल्हा जो बन गए हैं। रणबीर ने 14 अप्रैल को आलिया भट्ट संग शादी रचाई। बेटे के सिर सजा सेहरा देख देख नीतू कपूर खुश तो थी, लेकिन उनके दिल में गम भी था।

PunjabKesari

दरअसल, नीतू के पति और दिवंगत ऋषि कपूर अपने लाडले को घोड़ी चढ़ा देखना चाहते थे।  ऐसे में जब रणबीर दूल्हे बने तो नीतू काफी इमोशनल हो गईं। उन्होंने ऋषि कपूर को याद करते हुए एक और तस्वीर शेयर की है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

 तस्वीर में नीतू अपने बेटे रणबीर के साथ खड़ी हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- 'ये फोटो कपूर साहब (ऋषि कपूर) को समर्पित है...आज आपकी इच्छा पूरी हो गई है।'

PunjabKesari

शादी के एक दिन पहले मेहंदी सेरेमनी के दौरान भी नीतू कपूर काफी इमोशनल हो गईं थीं। मौका ही ऐसा था। उनके जिगर के टुकड़े रणबीर की मेहंदी उस दिन थी जब 43 साल पहले उसी तारीख को नीतू कपूर की ऋषि कपूर के साथ सगाई हुई थी।

PunjabKesari

एक तरफ मेहंदी चल रही थी और दूसरी तरफ नीतू भावुक थीं। उन्होंने किसी तरह आंसू संभाले। बेटे रणबीर और होने वाली बहू आलिया को मेहंदी लगाने के बाद उन्होंने अपने हाथों में भी मेहंदी लगवाई। इस मेहंदी में नीतू कपूर ने दिवंगत पति ऋषि कपूर का नाम लिखवाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News