संजय दत्त के घर पर पहुंचे रणबीर-आलिया, कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए दिए पोज

6/21/2018 12:58:18 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हाल ही में एक बार फिर स्पाॅट हुए। दरअसल, वह संजय दत्त के घर पर पहुंचे। उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। 

इस दौरान आलिया रेड कलर के टाॅप के साथ ब्लू जींस पहनी हुई थी जिसमें वह बहुत क्यूट लग रही थी।

वहीं रणबीर काफी सिंपल लुक में नज़र आए। दोनों ने कैमरे के सामने बेहद मुस्कुराते हुए पोज दिए। वहीं संजय दोनों को बाहर विदा करते हुए नजर आए।    

वैसे तो यह दोनों अक्सर एक साथ स्पाॅट होते रहते हैं। खबरों के मुताबिक आलिया  रणबीर के घर पर भी गई थीं।

जहां उनकी मुलाकात ऋषि कपूर से हुई। आलिया कपूर परिवार के काफी करीब हैं। अक्सर वे रणबीर की फैमिली के साथ नजर आती हैं।

 

 

 

 

 

Punjab Kesari