बेटी संग न्यूईयर वेकेशन पर निकले आलिया-रणबीर, मम्मी के सीने से चिपक सुकून से सोईं दिखीं राहा

12/26/2023 1:16:54 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने क्रिसमस के मौके पर पहली बार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी बच्ची राहा की झलक दुनिया को दिखाई है। जैसे ही बेबी राहा की तस्वीरें सामने आई लोग उसके चेहरे की तुलना कपूर खानदान से करने लगे। अधिकतर लोगों को यही लग रहा कि राहा अपने परदादा राज कपूर की कॉपी हैं। वहीं अब कपल को अपनी लाडली के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुआ।

राहा को लेकर मम्मी और पापा दोनों न्यू इयर वकेशन पर निकल चुके हैं।आलिया और रणबीर वकेशन पर कहां जा रहे हैं इसे लेकर कोई कन्फर्म जानकारी फिलहाल नहीं है। लुक की बात करें तो रणबीर ब्लैक हुडी और जींस में हैंडसम दिखे।

वहीं आलिया व्हाइट लुक में दिखीं। चूंकि राहा सो रही थी इसलिए मम्मी आलिया ने बेटी को सीने से लगा रखा था । फैंस कपल की बेटी संग इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

आलिया भट्ट और रणबीर ने बेटी के जन्म के करीब 1 साल और 2 महीने बाद बिटिया रानी का चेहरा दुनिया को दिखाया है। राहा के क्यूट झलक ने सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत लिया है। राहा की नीली आंखों ने सबका दिल जीत लिया। 


वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर दिसंबर में अपनी हालिया रिलीज 'एनिमल' को लेकर चर्चा में रहे। यह फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज हुई और ब्लॉकबस्टर सफलता रही। आलिया भट्ट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार रणवीर सिंह के साथ 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था जो काफी हिट रही थी। फिलहाल वह 'जिगरा' की शूटिंग कर रही हैं।

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma