रंग लाई मेहनत: ''ब्रह्मास्त्र'' की तूफानी कमाई, 10 दिन के अंदर 200 करोड़ के कल्ब में हुई शामिल

9/19/2022 12:04:22 PM

मुंबई: बाॅलीवुड कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा' ने बॉक्स ऑफिस कमाल कर दिया है। फिल्म एक के बाद एक रिकॉर्ड बनाती जा रही है। बड़ी से बड़ी फिल्मों को औंधे मुंह गिरा चुका बाॅयकाॅट बाॅलीवुड ट्रेंड इस फिल्म के आगे फेल रहा। फिल्म जिसे रिलीज से पहले कम आंका जा रहा था उसने रिलीज के बाद जो बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है।  दूसरे हफ्ते भी मूवी का जोरदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जारी रहा. इसका सबूत देते हैं फिल्म की कमाई के आंकड़े। फिल्म ने महज 10 दिनों में 200 करोड़ के कल्ब में एंट्री कर ली है।

रणबीर की मूवी ने रविवार (10वें दिन) को भारत में 16.30 करोड़ के करीब कमाई की है। इसी के साथ फिल्म ने 10 दिनों में 215.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जिस तरह से 2022 में रिलीज हुई मूवीज का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हुआ है उस फेहरिस्त में ब्रह्मास्त्र ने रिलीज होकर बॉलीवुड को जीवनदान दिया है। उम्मीद  जा रही कि फिल्म थर्ड वीकेंड तक 250 करोड़ का कलेक्शन पार कर ले। 

 

ब्रह्मास्त्र ने भारत में ओपनिंग डे पर 36.42 करोड़ के साथ खाता खोला था।वहीं इसके हिंदी वर्जन ने 32 करोड़ पहले दिन कमाए थे। फर्स्ट वीक में ब्रह्मास्त्र का इंडिया में कुल कलेक्शन 173.22 करोड़ था। सेकंड वीक में ब्रह्मास्त्र मजबूती से बनी रही। दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 10.6 करोड़ कमाए। वहीं रविवार (10वें दिन) को भारत में 16.30 करोड़ के करीब कमाई की।

देश ही नहीं विदेश में भी ब्रह्मास्त्र का जलवा कायम है। मूवी का 9 दिन में वर्ल्डवाइड कलेक्शन 324.80 करोड़ था।

रणबीर-आलिया इस फिल्म को बनाने के लिए मेकर्स के लगभग 400 करोड़ रुपये खर्च हुए है। अभी तक की कमाई के हिसाब से फिल्म बजट का आधा हिस्सा बॉक्स ऑफिस से निकाल चुकी है। आलिया और रणबीर के अलावा फिल्म में मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन और साउथ स्टार नागार्जुन भी अहम रोल में है। 

Content Writer

Smita Sharma